फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साठी के चावल और गुड़ की बनाई खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। शहर में रविवार शाम घरों में चूल्हे पर साठी के चावल और गुड़ की खीर बनाई गई। व्रतियों ने परिवार के साथ केले के पत्ते पर प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। सोमवार को जलकुंड या यमुना में उतरकर छठ माता और भगवान सूर्य की उपासना करेंगी। उसके बाद ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

छठ घाटों पर पूरे दिन तैयारियां चलीं। साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया गया। उसके बाद रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। अर्घ्य देने के लिए ग्रेटर नोएडा और वेस्ट के अलावा सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-75 स्थित सेंट्रल पार्क, सेक्टर-71 व अन्य स्थानों पर कृत्रिम घाट तैयार किए गए हैं।
पूर्वांचल मिथिलांचल पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल झा ने बताया कि सोमवार को व्रती अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद एवं आरडब्ल्यूए एवं छठ पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि व्रती दो बड़े बांस की टोकरी के साथ डगरी, पोनिया, ढाकन, कलश, पुखार, सरवा लेकर छठ घाट तक पहुंचेंगी जिसमें प्रसाद (फल व अन्य सामग्री) होगा। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन


-
-नोएडा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से भोजपुरी लोकगायिका अनन्या सिंह व कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा का विशेष प्रस्तुति देंगी।
-सेक्टर-71 में श्री सहयोग छठ पूजा समिति की ओर से सांई मंदिर के सामने भोजपुरी मैथिली के कलाकार देंगे प्रस्तुति।
-सेक्टर-75 सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
-सेक्टर-34 स्थित अरावली सोसाइटी के बी-3 स्थित सेंट्रल पार्क में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
-यमुना तट और कालिंदी कुंज में विशेष आयोजन होंगे।
-सेक्टर-134 जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के स्वीमिंग पूल के आसपास शाम साढ़े चार बजे छठ कथा होगी।

मूलरूप से पटना की निवासी हूं। 22 साल से व्रत रख रही हूं। 400 व्रतियों संग पूजा करूंगी। -अनामिका सिन्हा, सेक्टर-93ए पार्श्वनाथ प्रेस्टीज
30 साल से व्रत रख रही हूं। कई दौर बदले, समय, परिस्थितियां बदलीं लेकिन छठ पूजा नहीं छोड़ी। -प्रमिला देवी, सेक्टर-120 आम्रपाली जोडिएक
शहर में रहेगा डायवर्जन
-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर से होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।



-सेक्टर 37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले यातायात को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डीएनडी/चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।



- सूरजपुर से कुलेशरा/फेस-2 की ओर जाने वाले वाहनों को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात बिसरख गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।



-फेस-2 से हिंडन की ओर जाने वाले यातायात को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वाहन सोरखा, बिसरख से होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।



-किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात बिसरख से सोरखा से पर्थला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।



-पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले यातायात को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात सोरखा बिसरख होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें