फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी विशटाउन तक बिछी लाइन, 1 लाख लोगों मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से पानी मिलते ही इसी हफ्ते से शुरू होगी आपूर्ति
विज्ञापन

गंगाजल न होने से लंबे समय से थी खारे पानी की समस्या
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे जेपी विशटाउन में छोटी-बड़ी 16 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में अब गंगाजल की सप्लाई होगी। इससे 30 हजार परिवारों के एक लाख लोगों को फायदा होगा। प्राधिकरण के जल विभाग ने जेपी के यूजीआर (भूमिगत जलाशय) तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है। विभाग का कहना है कि इसी हफ्ते गाजियाबाद से पूरी क्षमता के साथ गंगाजल मिलने के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
यूजीआर से आगे वितरण का काम जेपी परियोजनाओं का काम देख रही कंपनी सुरक्षा की तरफ से किया जाना है। जेपी विशटाउन में सेक्टर 131, 133, 134 में ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं हैं। यहां पर अभी प्राधिकरण की तरफ से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही थी। सोसाइटी की चौखट तक गंगाजल की लाइन पहुंचने पर यहां के निवासियों में खुशी है।
विज्ञापन

दरअसल, स्थानीय निवासी खारे पानी की समस्या को लेकर हाईकोर्ट की शरण में गए थे। हाईकोर्ट में छह महीने में 22 बार सुनवाई हुई। इसके बाद सितंबर में हाईकोर्ट ने बिल्डर को 60 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी प्राधिकरण में जमा करने और गारंटी मिलने के दो सप्ताह में पानी का कनेक्शन देने का आदेश जारी किया था। बिल्डर ने बैंक गारंटी प्राधिकरण में जमा करवा दी है। कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले एसके माहेश्वरी ने बताया कि उन्हें सेक्टर-128 में बिल्डर के बनाए दो और सेक्टर-133 व सेक्टर-134 में बने एक-एक यूजीआर में कनेक्शन जोड़ने की जानकारी मिली है। यह निवासियों की बड़ी जीत है।
विज्ञापन

-

जेपी विशटाउन के यूजीआर तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। गंगाजल की आपूर्ति बहाल होने के साथ यहां भी प्राधिकरण पानी की आपूर्ति करने लगेगा। - देवेंद्र निगम, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक गंगाजल, प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें