फिरोजपुर झिरका। खेड़ली खुर्द गांव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षा में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसने में एक पक्ष के तीन लोगों की गंभीर चोटें आई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खेड़ली खुर्द गांव में रोशन व अली मोहम्मद के बीच मामूली कहासुनी हुई। जिसके बाद बात इतनी बढ़ी कि अली मोहम्मद पक्ष के लोगों ने रोशन पक्ष के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रोशन की शिकायत पर झिरका पुलिस ने शनिवार देर रात अली मोहम्मद, जमशेद सहित दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने कहा कि जल्दी ही सभी आरोपियों की दबोच लिया जाएगा।