फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय विद्यालय के कार्यालय से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव जोरासी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कार्यालय से लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल विनोद कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर की सुबह चौकीदार ने उन्हें विद्यालय कार्यालय और स्मार्ट क्लासरूम के ताले टूटे होने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और गांव के सरपंच को बुलाया। प्रिंसिपल ने बताया कि स्मार्ट क्लासरूम से दो कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, एक बैटरी, दो इनवर्टर, एक एलईडी और ऑफिस का जरूरी सामान चोरी हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें