फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजवाल यमुना में डुबकी लगाने वाले थे, दिल्लीवालों ने उन्हें डुबो दिया : अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने दौरान गृहमंत्री ने पिछली सरकारों को निशाने पर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के मौके पर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना को साफ कर डुबकी लगाने की बात कही थी लेकिन उन्होंने डुबकी नहीं लगाई और दिल्ली वालों ने उन्हें ही डुबो दिया। दिल्ली में 15 व 11 साल तक रहीं पिछली सरकारों के शासन में दिल्ली की जनता विकास से महरूम रही लेकिन भाजपा शासित दिल्ली सरकार 5 साल में देश की राजधानी को विकसित करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। यमुना को साफ करने का प्रधानमंत्री का संकल्प राजनीति नहीं बल्कि यमुना के प्रति जनमानस में स्थापित पवित्र स्थान का सम्मान करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


पिछली सरकार के शासन में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 65 मीटर तक ऊंचे हो गए थे। शाह ने वादा किया कि 1 जनवरी 2028 को दिल्लीवासियों को कूड़े के पहाड़ नहीं दिखेंगे बल्कि उन स्थानों पर सुंदर बगीचे नजर आएंगे। 2015 से प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जनता को जिन भी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहा दिल्ली की पिछली सरकार उन्हें रोक दिया। पिछली सरकार के कारण दिल्ली के लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की योजना का लाभ नहीं मिल सका। हमारी सरकार आते ही पहले सप्ताह में ही दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू कर दिया गया। पिछली सरकार की ओर से खोले गए 57 मोहल्ला क्लीनिकों में ग्लूकोमीटर भी नहीं थे, 45 में एक्सरे मशीन नहीं थीं, 21 में पल्स नापने की व्यवस्था नहीं थी व 39 में थर्मामीटर तक नहीं थे। ऐसे मोहल्ला क्लीनिकों में किसी का इलाज नहीं हो सकता। पिछली सरकार ने 11 साल में मोहल्ला क्लीनिक, सीएनजी, शराब, विज्ञापन, दवा, क्लासरूम, दिल्ली जल बोर्ड, शीशमहल, सीसीटीवी और पैनिक बटन जैसे कई घोटाले किए। वहीं, केंद्र में पिछली कांग्रेस सरकार ने भी 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के शासन में एक भी आरोप नहीं लगा। यह बताता है कि हमारी सरकारें जनता को समर्पित सरकारें होती हैं। उन्होंने दिल्ली वासियों को दीपावली और छठ पूजा की अग्रिम बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें