फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन कर केजरीवाल ने आधी दिल्ली का विश्वास खोया: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मुख्यमंत्री का का दिल्ली वासियों से जुड़ाव खत्म हुआ
विज्ञापन

कांग्रेस और आप एक-दूसरे को भ्रष्ट कहते थे, अब साख बचाने के लिए गठबंधन कर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर शनिवार को भाजपा नेताओं ने दोनों पार्टियों को घेरा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि गठबंधन दर्शाता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्लीवासियों से जुड़ाव खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने 70 विधानसभा में से 62 सीटें उनकी झोली में दी थीं। लिहाजा, वे गठबंधन करके आधी दिल्ली का विश्वास खो चुके हैं। गठबंधन के बावजूद भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जीतेगी।
सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली वाले इस बात से हैरान हैं कि कुछ दिन पहले तक कांग्रेस और आप दोनों एक-दूसरे को भ्रष्ट कहते थे, अब अपनी साख बचाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। दोनों ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली अनुसूचित जाति व ग्रामीण आबादी वाली एससी आरक्षित सीट को कांग्रेस पार्टी को सौंपकर ग्रामीण आबादी और दलित मतदाताओं से संपर्क खो दिया है। इसी तरह चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली की सीटें कांग्रेस को देकर मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है कि उन्होंने वैश्य और पंजाबी दोनों समुदायों के व्यापारियों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के साथ भी संपर्क खो दिया है।
विज्ञापन

सिद्धांतहीन समझौता किया: बिधूड़ी
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सिद्धांतहीन समझौते किया है। दोनों मिलकर भी भाजपा के वोटों के आसपास नहीं पहुंच सकेंगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली ने 56.9 प्रतिशत वोट देकर जिताया था, जबकि कांग्रेस को केवल 22.5 और आप को 18.1 प्रतिशत वोट ही मिले थे। विपक्षी दलों में हड़कंप है। लिहाजा, वे बेमेल समझौता कर रहे हैं। जनता उनके इस धोखे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसते थे
गठबंधन पर तंज कसते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा की मुख्यमंत्री की हरकत से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता निराश हैं। वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी भारी असंतोष है। पानी पी-पीकर कांग्रेस को मुख्यमंत्री कोसते थे। भ्रष्टाचार की जननी बता रहे थे। कांग्रेस के नेताओं को जेल भेजने की बात कह रहे थे। अब वे अपने स्वाभिमान को तिलांजलि दे रहे हैं। दिल्ली की जनता केजरीवाल की छुपी हकीकत को जान चुकी है और समय पर जवाब देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें