फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठी के छात्र ने सीनियर की नुकीली वस्तु से कई वार कर जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर में 14 वर्षीय छात्र की धारदार हथियार से हत्या करने मामला
विज्ञापन

स्कूल में हुई कहासुनी के बाद वारदात अंजाम, सीसीटीवी जांच के बाद पकड़ा
घटना को सांप्रदायिक रंग देकर लोगों व परिजनों ने ब्रह्मपुरी रोड पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में शुक्रवार को सागर राधव (14) की हत्या के मामले में पुलिस ने छठी के छात्र (12) को पकड़ा है। आरोपी ने स्कूल में हुए झगड़े के बाद सागर की नुकीली वस्तु से कई बार वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल से आरोपी का बैग मिला था। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों एक साथ आते हुए दिख रहे थे।
आरोपी ने संत रविदास गली, ब्रह्मपुरी में सागर पर हमला किया था। पुलिस ने शनिवार को उसे घर से पकड़ लिया। वहीं, आरोपी दूसरे समुदाय का होने से कुछ लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। सुबह लोगों ने परिजनों को साथ लेकर ब्रह्मपुरी रोड पर जाम लगा दिया। कई घंटे रोड बंद रखने के बाद पुलिस ने किसी तरह समझाकर परिजनों व बाकी लोगों को लौटाया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सागर स्कूल में उससे मारपीट करता था। शुक्रवार को भी उसने मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
शुक्रवार दोपहर आरोपी ने घोंडा के एक पब्लिक स्कूल में 8वीं में पढ़ने वाले सागर की हत्या कर दी थी। सागर परिवार के साथ गली नंबर-2, ब्रह्मपुरी में रहता था। स्कूल की छुट्टी के बाद वह पैदल आरोपी छात्र के साथ घर लौट रहा था। इस बीच आरोपी ने उसके शरीर पर कई वार किए। हाथ की नस कटने के अलावा चेहरे और सिर पर कई घाव हो गए थे। सड़क पर काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें