फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कौशल अध्यक्ष व वीरेंद्र बहादुर चुने गए मंत्री

Mon, 22 Sep 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के चुनाव में विजयी पदा​धिकारी-स्रोत एसोसिएशन - फोटो : कासगंज के गांव सुल्तानपुर में आलू के लिए तैयार किया गया खेत । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के सभागार में हुआ। इसमें जिला कार्यकारिणी की चुनाव कराया गया। जिसमें कौशल कुमार अध्यक्ष व वीरेंद्र बहादुर सिंह सर्व सम्मत से मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी प्रयोगशाला संवर्ग के दयाराम की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सम्मत से किया गया। इसमें कौशल कुमार अध्यक्ष, वीरेंद्र बहादुुर मंत्री, श्यामधर राव कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, लालचंद्र लेखा संप्रेक्षक, संजीव कुमार संगठन मंत्री, कौसर खान मीडिया प्रभारी, विकास तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कृष्ण तिवारी उपमंंत्री चुने गए।
चुनाव के बाद मंडल अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत सेवा निवृत्त कर्मचारी गोरखनाथ यादव को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान रीमा अमरोही, पूर्णिमा भारती, नेहा चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें