नजीबाबाद। दरियापुर में वर्कशॉप पर ट्रक ठीक करा रहे ट्रांसपोर्टर वीएस राजपूत की करंट लगने से मौत हो गई।
सुभाष नगर निवासी वीएस राजपूत अपने ट्रक में काम कराने के लिए दरियापुर वर्कशॉप गए थे। अचानक लोहे के पाइप नीचे से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगने से घायल ट्रक स्वामी को तत्काल चिकित्सालय पहुंचा गया।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक स्वामी की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बिजनौर भेज दिया।
ट्रक यूनियन के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, महामंत्री रक्षपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, शहजाद, मो. रईस, मनमोहन, मो. आरिफ आदि ट्रांसपोर्टरों ने शोक जताया।