फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंगारू केयर थैरेपी बनी संजीवनी, कम वजन के नवजात हो रहे स्वस्थ

Mon, 10 Nov 2025 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल का मदर एंड नियोनेटल केयर यूनिट (एमएनसीयू) नवजात शिशुओं के लिए संजीवनी बना है। इसमें कम वजन वाले नवजात शिशु स्वस्थ हो रहे हैं। यह वार्ड कम वजन वाले नवजात शिशुओं और उनकी मां के लिए बना है। इसमें कंगारू केयर थैरेपी दी जाती है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में एमएनसीयू चार फरवरी 2025 को शुरू हुआ था। इसमें अलग से स्टाफ की तैनाती है। यह वार्ड 12 बेड का है। सभी वार्ड फुल रहते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि 2.5 किलोग्राम से कम वजन वाले नवजात शिशु को यह थैरेपी दी जाती है।
उन बच्चों की मां को एमएनसीयू में ही बुलाकर कंगारू मदर केयर दिलाया जाता है। महिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 डिलीवरी होती हैं। हर दिन औसतन सात से आठ बच्चे कम वजन वाले पैदा हो रहे हैं। इन सभी बच्चों को वजन बढ़ाने और बीमारियों से बचाने के लिए यह खास थैरेपी दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैसे कंगारू के पेट में थैली होती है और बच्चा उसमें सुरक्षित रहता है। गाउन में मां के शरीर से बच्चे के शरीर का सीधा संपर्क होता है। नवजात शिशुओं का वजन बढ़ाने में 15 से 20 दिन लगते हैं। प्रतिदिन पांच से छह डिस्चार्ज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें