फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक अभियान पार्ट: 5:- बिना नियम के खतरनाक तरीके से चल रहे जुगाड़ वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
-इन वाहनों पर न परिवहन का नियम लगता है न ही ट्रैफिक का
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बिना नियम के खतरनाक तरीके से जुगाड़ वाहन चल रहे हैं। इन पर न तो परिवहन विभाग के नियम लागू होते हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस इनको रोकती है। बिना नंबर प्लेट, बिना व्यवस्थित तरीके के यह सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे होते हैं। कई बार निर्माण सामग्री लिए यह दूसरे अन्य वाहनों व पैदल चलने वालों के लिए खतरा बनते हुए देखे जा सकते हैं। जुगाड़ वाहन में नुकीला सरिया लिए यह तेज रफ्तार चलते हैं। इससे आम जनमानस को भी काफी खतरा होता है। यही नहीं, प्रदूषण बढ़ाने में भी इनकी बड़ी भूमिका देखी जाती है। प्रस्तुत है रिपोर्ट...


केस:1
सेक्टर-24 के पास एलिवेटेड रोड के नीचे एक जुगाड़ वाहन जाता हुआ दिखा। इसी तरह से एक अन्य जुगाड़ वाहन सामान लेकर जाता हुआ दिखा। इस पर एक आदमी खतरनाक तरीके से बैठा हुआ था। इनको न तो सुरक्षा की फिक्र थी और न ही किसी तरह के नियम पालन की चिंता थी।
विज्ञापन


केस:2
सेक्टर-52 के पास एक जुगाड़ वाहन खतरनाक तरीके से जाता हुआ दिखा। इसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। इससे सामान्य यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा था। इसमें न कोई हॉर्न था और न ही किसी तरह के सुरक्षा नियमों को पालन करने की क्षमता थी। बस सामान ढोने के लिए इसे बनाया गया है।
विज्ञापन


केस:3

सेक्टर-25 में एक जुगाड़ वाहन हैवी सामान लेकर जाता हुआ दिखा। इसी तरह से सेक्टर-33 में भी जुगाड़ वाहन सामान लोड कर जा रहा था। इस पर सामान लोड करने के बाद भी आगे और पीछे की ओर से सामान निकला हुआ था जो अन्य लोगों के लिए खतरे के समान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें