- ग्रेटर नोएडा में अग्रसेन भवन के लोकार्पण समारोह में दिल्ली की सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना
भवन को दिल्ली एनसीआर का सबसे खूबसूरत बताया
- ग्रेनो की स्वर्ण नगरी में बने भवन का किया उदघाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पहले जब दिल्ली से कुछ गायब होता था तो कहा जाता था नोएडा में ढूंढो जाकर वहां पर मिलेगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। जैसे आज समाज जितना प्यार उन्हें यह समाज दे रहा है इतना ही प्यार समाज की हर बेटी को मिलना चाहिए। जिससे बेटी हर उस ऊंचाइयों पर पहुंच सके जहां पर वो पहुंचना चाहती है। यह बातें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित अग्रवाल भवन के उद्घाटन समारोह में कहीं।
दिल्ली सीएम ने कहा कि 27 साल तो उन्हें दिल्ली की सत्ता में मौका मिला है, तो वो हर एक वो काम करना चाह रहीं है जो पहली की सरकारों ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच खुशी इस बात की भी है कि पहली बार दिल्ली की सीएम कोई वैश्य समाज से बनी है। वो 24 घंटे में जितना समय वो दिल्ली के विकास में दे सकें वो भी उनके लिए कम है। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर हम सबको चलना चाहिए। उनके जीवन काल से हम सभी को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी में बनाए गए अग्रवाल समाज के भवन को दिल्ली एनसीआर का सबसे खूबसूरत भवन बताया और शहर वासियों को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी से समाज के लोगों को इस अहम उपलब्धि पर बधाई दी।
चुनाव लड़ीं तो कहा गया कौन करेगा शादी
उन्होंने कहा कि जब वो पहली दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ीं थी तो उनकी मां ने कहा था कि यह चुनाव कोई बेटियों का चुनाव नहीं है। अगर तुम राजनीति में जाओगी तो कौन तुमसे शादी करेगा। आज जब वो दिल्ली की सीएम के तौर अपने घर और समाज के बीच जाती हैं तो उनके घर परिवार और समाज के लोगों एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है।
-
सरकार से कराएंगे भवन के सौंदर्यीकरण में मदद
सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि पहली बार बैठक के बाद हमें यह उम्मीद नहीं थी कि समाज के लोग इतना भव्य भवन का निर्माण करेंगे। हम सरकारी से इस भवन के सौंदर्यीकरण में मदद का प्रयास भी करेंगे।
-
महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण
समारोह के दौरान महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया और एक स्मारिका पत्रिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा किया गया, जिसका गठन वर्ष 2007 में हुआ था। समिति के संरक्षक मनोज गर्ग ने बताया कि यह भवन लगभग एक हजार वर्गमीटर में निर्मित हुआ है और यह क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
-
यह लोग रहे मौजूद
प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक तेजपाल नागर, अतुल गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, डॉ. हर्षवर्धन, विष्णु मित्तल, दिनेश गोयल, अजय महावर, सुनीता दयाल, गोपालशरण गर्ग, हरेंद्र अग्रवाल, पीके गुप्ता, घनश्याम झावेरी, अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनोज गर्ग, ओमप्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, सर्वेश अग्रवाल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, राकेश सिंघल, नवीन जिंदल, मोनू, अमित गोयल, आलोक गोयल, ब्रजमोहन गोयल, राजेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंघल।
-
परी चौक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
स्वर्ण नगरी स्थित अग्रवाल भवन का उद्घाटन करने के लिए ग्रेनो आई दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने परी चौक पर फूलमालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला इकाई और मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सीएम का स्वागत किया। दिल्ली सीएम के साथ में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद रहे।