फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे जुगाड़ रिक्शा

विज्ञापन
नोएडा में ऐसे सामान लाद कर ले जाते ई रिक्शा चालक फोटो संवाद
विज्ञापन
नोएडा की सड़कों पर दौड़ रहे जुगाड़ रिक्शा, न नंबर प्लेट न सुरक्षा की गारंटी
विज्ञापन

- पुराने डीजल स्कूटर के इंजन से तैयार वाहनों में क्षमता से अधिक सामान लादने से हादसों का खतरा, पीछे से आने वाले चालकों का रास्ता भी होता है बाधित
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर की सड़कों पर जुगाड़ रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। पुराने डीजल स्कूटर के इंजन से तैयार इन वाहनों का इस्तेमाल मुख्य रूप से सामान ढोने के लिए किया जाता है। इन पर क्षमता से अधिक सामान लादने के साथ कई बार लोग भी सामान के ऊपर बैठकर सफर करते हैं। इससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। वहीं, इनसे निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाने का कारण भी बन सकता है।
सड़क पर बढ़ता हादसों का खतरा-
जुगाड़ रिक्शा पर सामान इतनी ऊंचाई तक लाद दिया जाता है कि पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आगे की सड़क और यातायात की स्थिति दिखाई नहीं देती। अचानक ब्रेक लगने या वाहन मुड़ने पर हादसे का खतरा बढ़ जाता है। कई बार सामान दोनों तरफ फैला होने से दूसरे वाहनों के निकलने की जगह भी कम हो जाती है। इससे यातायात प्रभावित होता है और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

नंबर प्लेट नहीं, पहचान करना मुश्किल-
इन वाहनों पर अक्सर नंबर प्लेट दिखाई नहीं देती। ऐसे में नियमों का उल्लंघन होने पर वाहन की पहचान कर कार्रवाई करना मुश्किल हो सकता है। इनका निर्माण और संचालन किन नियमों के तहत हो रहा है, इसकी जांच जरूरी है।
विज्ञापन

निगरानी और कार्रवाई की जरूरत-
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को इन वाहनों के पंजीकरण और संचालन की जांच करनी चाहिए। क्षमता से अधिक सामान ढोने, सामान के ऊपर लोगों को बैठाने और यातायात बाधित करने पर भी कार्रवाई जरूरी है।

नोएडा में ऐसे सामान लाद कर ले जाते ई रिक्शा चालक फोटो संवाद

नोएडा में ऐसे सामान लाद कर ले जाते ई रिक्शा चालक फोटो संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें