फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्नातक में 35.31, शिक्षक एमएलसी चुनाव में 52.71 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
मतदाता  ---- डॉ प्रेरणा
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर के 13 केंद्रों के 42 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान, 27 अक्तूबर को मेरठ में मतगणना
विज्ञापन

- 25,858 मतदाताओं में से 11,410 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले के 13 मतदान केंद्रों के 42 बूथों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 35.31 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 52.71 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 25,858 मतदाताओं में से 11,410 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 27 अक्तूबर को मेरठ में होगी।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 12,754 मतदाताओं में से 4,503 ने वोट डाले, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13,104 मतदाताओं में से 6,907 ने मतदान किया। शिक्षक सीट पर स्नातक की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया। कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त और डीएम ने किया निरीक्षण

मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आईआईटी रुड़की कैंपस, नॉलेज पार्क-2, ग्रेटर नोएडा, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91 और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-39 नोएडा समेत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा और मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रही।



भाजपा-सपा के बीच मुख्य मुकाबला

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के दिनेश कुमार गोयल और सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी प्रमुख प्रत्याशी हैं। इस सीट पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें छह निर्दलीय हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के श्रीचंद शर्मा और सपा के डॉ. नितिन तोमर के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।



पिछली बार से शिक्षक सीट पर बढ़ा मतदान

पिछले चुनाव की तुलना में स्नातक सीट पर मतदान में 0.04 प्रतिशत अंक और शिक्षक सीट पर 2.60 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई। पिछली बार दोनों सीटों पर क्रमशः 35.27 और 50.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।



मतदाताओं ने टिक लगाकर दिया वोट

मतपत्र पर पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे निर्धारित तरीके से वरीयता क्रमांक लिखने के बजाय कई मतदाताओं ने टिक लगा दिया। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के एजेंटों ने मतदाताओं को सही प्रक्रिया की जानकारी दी। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने मतपेटियां कलेक्ट्रेट में जमा कराईं। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में मतपेटियों को मतगणना के लिए मेरठ भेज दिया गया।
विज्ञापन




इस तरह से बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

समय, एमएलसी स्नातक मतदान (प्रतिशत), एमएलसी शिक्षक मतदान (प्रतिशत)

8 से 10 बजे, 8.97, 10.97

10 से 12 बजे, 17.82, 22.29

12 से 2 बजे, 26.45, 3872

2 से 4 बजे, 35.31, 52.71

लोगों से बातचीत
-रोजगार के लिए काफी काम करने की जरूरत है। रोजगार के माध्यम से युवाओं का भला हो पाएगा। इसी सोच के साथ मतदान किया है। - पीडी कसाना
- शिक्षकों के वेतन बढ़ाने के साथ उनकी मूलभूत सुविधाओं का भी पूरा करना चाहिए। इनमें सुरक्षा के समय पर वेतन, सही वेतन भी है। - डॉ. प्रेरणा-
- शिक्षकों के बहुत काम हुए हैं अभी और भी काम होने चाहिए। शिक्षक का सम्मान होना चाहिए। इन्हें बातों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है।- निकुंज शर्मा
- पहली बार शिक्षकों के लिए मतदान किया है। शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए मत का प्रयोग किया है। जो भी उम्मीदवार जीतेंगे वह शिक्षकों के लिए बेहतर काम करेंगे। - प्रशांत


-

मतदाता  ---- डॉ प्रेरणा

मतदाता  ---- डॉ प्रेरणा

मतदाता  ---- डॉ प्रेरणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें