फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी को धमकाकर लिए 1.50 लाख के गहने, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से दोस्ती कर राजेंद्र नगर के सेक्टर दो निवासी अरनव चौधरी ने पहले 1.50 लाख रुपये के गहने ऐंठे। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए अतिरिक्त रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता की मौसी ने जब पुलिस से शिकायत की तब 21 नवंबर की रात प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बाद 22 नवंबर को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उनकी भांजी क्षेत्र में ही संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती है। स्कूल आते-जाते समय क्षेत्र के ही रहने वाले अरनव ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे अपनी बातों के जाल में फंसाकर समय-समय पर रुपये मंगाता रहा। जब रुपये नहीं मिले तब उसने घर में रखे गहने मंगाए। जान से मारने की धमकी मिलने पर भांजी ने एक जोड़ी सोने के कुंडल और हीरे की अंगूठी ले जाकर दे दी। इनकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये थी।
आरोप है कि अब आरोपी भांजी को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। साथ ही अतिरिक्त रुपयों की मांग कर रहा था। मानसिक तौर पर परेशान भांजी ने उन्हें पूरी बात बताई तब पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अरनव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ लाख रुपये गहने उसने राह चलते लोगों को 35 हजार रुपये में बेच दिए थे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग व नशे आदि में रुपयों को खर्च करता है। यही वजह थी कि जरूरत पड़ने पर उसने किशोरी को दबाव में लेकर गहने मंगवाए थे। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें