फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 852 केंद्रों में आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंजीनियरिंग में दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 (फरवरी सत्र) मंगलवार से शुरू हो रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसके लिए 852 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा में 6,61,761 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहली बार 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा देने का मौका है। पिछले साल कोविड-19 के दौरान सितंबर में आयोजित परीक्षा के लिए 660 केंद्र थे।
विज्ञापन

एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी के मुताबिक, जेईई मेन 2021 23 से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगी। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले आना होगा। सामाजिक दूरी के नियमों के तहत दो कंप्यूटरों के बीच दूरी रखी जाएगी। एनटीए ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों में मॉकड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया। सभी राज्य सरकारों और पुलिस प्रशासन से परीक्षा के सफल आयोजन हेतु परिवहन सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की गई है।
उत्तर प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2021 सत्र से दाखिले जेईई मेन से होंगे। परीक्षा पहली बार हिंदी समेत 13 भारतीय भाषाओं में होनी है। जेईई फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई के लिए असमी में 700, बंगाली में 24,841, ओडिया में 471, पंजाबी में 107, तमिल में 1264, तेलगू में 371, उर्दू में 24, मलयालम में 398, कन्नड़ में 234, हिंदी में 76,459 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। उत्तर प्रदेश से कुल 2,27,962 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
विज्ञापन

हाईटेक नकलचियों से परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए एनटीए 40 हजार जैमर और आठ हजार से अधिक सीसीटीवी का प्रयोग करेगी। हर 30 परीक्षार्थियों पर एक जैमर होगा। परीक्षा शुरू करने से पहले सिक्योरिटी और इंटरनेट थ्रेट की भी जांच होगी। उधर, एनटीए 150 पैरामीटर पर आधारित परीक्षा में देश के विभिन्न सेंटरों में प्रश्न पत्र भेजने में इंटरनेट का प्रयोग नहीं करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित तो है, पर ऑनलाइन नहीं। प्रश्न पत्र सेंटर में पहुंचने के बाद किस परीक्षार्थी के लॉगइन से लेकर इसे कितनी बार खोला गया, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
परीक्षा को मुन्ना भाइयों से बचाने के लिए केंद्र में बारकोड स्कैनर लगे होंगे। बिना किसी छात्र के एडमिट कार्ड को हाथ लगाए बारकोड स्कैनर से एडमिट कार्ड स्कैन होगा। इससे छात्र की सारी जानकारी स्क्रीन पर जांच अधिकारी के सामने होगी।
कोई छात्र परीक्षा केंद्र में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए एसओपी में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमों को अच्छे से पढ़ें और पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें