फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जतिन केसवानी सीबीएसई नेशनल के लिए चयनित

विज्ञापन
जतिन केसवानी
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-119 स्थित द मिलेनियम स्कूल के छात्र जतिन केसवानी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ जतिन ने 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग में सीबीएसई नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 की प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के पद्मश्री एनएन मोहन पब्लिक स्कूल की मेजबानी में ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रेनो बैंक्ड ट्रैक पर किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जतिन ने अपने प्रदर्शन से पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन नवंबर में कर्नाटक के बेलगांव में किया जाएगा। जतिन अब राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी में लग गए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या और जतिन के कोच ने उसकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें