फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बहन को पेपर दिलाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो31 मृतक साहिल का फाइल फोटो
विज्ञापन
करहल l बहन को जनपद इटावा में पेपर दिलाने गए गांव खुटारा निवासी युवक की बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। बहन भी हादसे में घायल हुई है। मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। गांव खुटारा निवासी 18 वर्षीय साहिल यादव सुबह बहन नंदनी को बीए के पेपर दिलाने के लिए बाइक से इटावा गया था। वैदपुरा थाना क्षेत्र में कटियार पेट्रोल पंप के पास मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में साहिल की मौत हो गई, पुलिस ने घायल नंदनी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन शव लेने के लिए इटावा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें