फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं लोकसभा: 1989

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दल का बजा डंका, भगवान दास बने थे सांसद
विज्ञापन


नोएडा। 1989 में नौवीं लोकसभा के लिए आम चुनाव देश में हुए। खुर्जा सीट जोकि दोबारा कांग्रेस के खाते में चली गई थी। यहां जनता दल की तरफ मतदाताओं का झुकाव दिखा। कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सांसद त्रिलोक चंद बनाए गए। जबकि जनता दल की टिकट पर चुनाव डॉ. भगवान दास राठौड़ लड़ रहे थे। बड़े दलों के रूप में भाजपा और बसपा ने भी खुर्जा सीट से प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि चुनाव पूरी तरह जनता दल और कांग्रेस के बीच ही रहा।
जनता दल को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 47543 वोट से जनता दल के प्रत्याशी भगवान दास चुनाव जीत गए। वह दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते थे। इससे पहले वह हरिद्वार सीट से लोकसभा गए थे। केंद्र में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार नहीं बना पाई। इसके बाद दूसरे दलों के बाहरी समर्थन पर जनता दल ने सरकार बनाई। वीपी सिंह नौवीं लोकसभा के गठन के बाद प्रधानमंत्री बने। केंद्रीय मंत्री पद से हटाए जाने के बाद वीपी सिंह ने लोकसभा से इस्तीफा देकर जनता पार्टी, लोक दल और अन्य दलों को मिलाकर जनता दल के नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई थी।
विज्ञापन


पेशे से डॉक्टर होने की वजह से केंद्र सरकार ने भगवानदास को चिकित्सा सेवाओं के लिए कई सलाहकार समितियों में भी रखा। खुद भी वह लोगों की बेहतर सेहत के लिए स्वास्थ्य शिविर दूर दराज के इलाकों में आयोजित कराते रहते थे।
विज्ञापन


इनसेट:
भाजपा प्रत्याशी को मिले थे 9845 वोट:
खुर्जा से गौतमबुद्ध नगर सीट बनने के बाद इस लोकसभा क्षेत्र को भले ही अब भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन, 1984 में भाजपा के बनने के बाद पहली बार पार्टी 1989 में खुर्जा सीट से चुनाव में उतरी। उस समय भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मी चंद रहे। उनको केवल 9845 वोट ही मिल सके। ऐसे में उनकी जमानत जब्त हो गई। जबकि, जीतने वाले भगवान दास को 215836 और दूसरे नंबर पर रहे त्रिलोक चंद को 168293 वोट मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें