फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-रिक्शा खाई में गिरा, चालक समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
खाई में गिरा ई-रिक्शा। - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। रनसु-संगड़ मार्ग के चीड़ मोड़ पर शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को एम्बुलेंस में डाल कर स्वास्थ्य केंद्र रनसु पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के वाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रियासी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सभी घायल लोग संगड़ के रहने वाले हैं। ई-रिक्शा संगड़ से रनसु की तरफ आ रहा था। चीड़ मोड़ के पास चालक ने रिक्शा से नियंत्रण खो दिया और खाई की तरफ पलट गया। घायलों की पहचान चालक शमशेर सिंह, कपूर सिंह, सत्या व राधा के रूप में हुई है। इस संदर्भ में रनसु पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें