उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 6 में पेंशनर्स को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विकास आयुक्त की देखरेख में रेवन्यू विभाग एवं वित्त विभाग की ओर से आयोजित शिविर में पेंशन धारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिन लोगों के प्रमाण पत्र तैयार किए गए थे उन्हें तहसीलदार जयदेव सिंह और पूर्व पार्षद विक्रम सलाथिया की मौजूदगी में सौंपे भी गए।
सलाथिया ने बताया कि पहले पैंशन धारकों को जीवन प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से इसका डिजिटलाइजेशन कर सरल कर दिया गया है। जिससे लोग घर बैठे ही प्रमाण पत्र तैयार कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को जीवन प्रमाण पत्र एप और केवाईसी के लिए आधार फेस आईडी एप डाउनलोड करना होगा। जिससे वो खुद यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसलिए अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं।