रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए मैच में रियासी रेंजर्स की टीम ने शजरू की टीम को 49 रनों से हराया।
रियासी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। बल्लेबाज अल्ताफ मलिक ने 27, आमिर ने 56, लतीफ ने 27 रन बनाए। टीम को 28 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। शजरू के गेंदबाज आदिल ने दो, कुलदीप सिंह, नितेश सिंह व अनिल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए शजरू की पूरी टीम 18.5 ओवर में 113 रन ही बना सकी। बल्लेबाज बुद्धि सिंह ने 20, आदिल ने 18, गुलशन सिंह ने 13 व नितेश सिंह में नाबाद 28 रन बनाए। रियासी की तरफ से गेंदबाज एजाज ने तीन, अल्ताफ मलिक व राशिद इकबाल ने दो-दो जबकि सनी शर्मा व आमिर ने एक-एक विकेट लिया। रियासी रेंजर्स के आमिर को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच दिया गया।