सोपोर। पुलिस ने थाना डांगीवाचा के अधिकार क्षेत्र में हिबडेंगरपोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बशीर अहमद खान निवासी नूरबाग सोपोर
सुहैल अहमद ज़रगर उर्फ लाला निवासी बेह्रमपोरा रफियाबाद के तौर पर हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर जैसी वस्तु बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।