फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना-होडल रोड पर जाम, डीएफएससी भी फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना । वाहनों की आपाधापी और प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण सोमवार को कस्बा पुन्हाना में नगीना होडल रोड पर अनाज मंडी में जाने वाले वाहनों के कारण करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लग गया। जाम में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक सीमा शर्मा और पुलिस विभाग की गाड़ी भी फंस गई। जाम की वजह से करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डीएफएससी सीमा शर्मा ने करीब 700 मीटर सीमा पैदल चल कर पुन्हाना की अनाज मंडी में पहुंची। पुलिस की सख्ती के बाद जाम को खुलवाया गया। नगीना होडल रोड पर पुन्हाना की अनाज मंडी है, जहां पर सैकड़ों गांवों के किसान अपना अनाज बेचने आते हैं। प्रशासन के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण सोमवार को जाम लग गया। जबकि पुन्हाना के एसडीएम रणबीर सिंह ने एक सप्ताह पहले पुलिस सहित सभी अधिकारियों की बैठक कर पुन्हाना रोड पर किसी भी कीमत पर जाम न लगने की हिदायत दी थी। साथ ही दिन के समय भारी वाहनों की पुन्हाना में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी थी। वहीं अनाज मंडी के सामने धर्म कांटा पर भी तुलाई की पाबंदी लगा दी थी। लेकिन धर्म कांटा पर बेरोकटोक तुलाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें