फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 दिनों के इंतजार के बाद फिर लौटेंगे जगन्नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


15 दिनों के इंतजार के बाद फिर लौटेंगे जगन्नाथ
नोएडा (संवाद)। स्नान पूर्णिमा के 15 दिन बाद आज यानी मंगलवार को नेत्रोस्व के अवसर पर भक्तों को फिर भगवान जगन्नाथ के दर्शन प्राप्त होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान पूर्णिमा के दिन 108 कलशों के महा अभिषेक के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं। इस दौरान उन्हें विशेष सेवा और औषधि दी जाती है। इसके 15 दिन के बाद नेत्रोत्सव के दौरान भक्तों को दर्शन प्राप्त होते हैं। नेत्रोत्सव के दौरान भगवान के नेत्रों का भव्य शृंगार किया जाता है। इसके अगले दिन आज्ञामाला विजय का आयोजन होगा। इस परंपरा के अनुसार भगवान की आज्ञा स्वरूप पुष्पमाला रथ को अर्पित की जाती है, जो कि रथयात्रा प्रारंभ होने का धार्मिक संकेत मानी जाती है। इसके बाद रथ का पूजन और अंतिम सजावट का अनुष्ठान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें