फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : सत्र में दो माह की देरी, छात्रों पर बढ़ा पाठ्यक्रम का अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों और शिक्षकों के लिए पाठ्यक्रम समय से पूरा करने की चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-31 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इस बार सत्र की शुरुआत लगभग दो महीने की देरी से हुई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित किया है। देरी से सत्र शुरू होने की वजह से विद्यार्थियों पर सीमित समय में दिसंबर से पहले पाठ्यक्रम पूरा करने का बोझ बढ़ गया है।
प्राचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र के समय पर शुरू न हो पाने से छात्रों का अध्ययन क्रम बाधित हुआ है। अब परीक्षा से पहले पूरे पाठ्यक्रम को पूरा करना विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौती बन गया है। संस्थान ने इस स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगानी शुरू कर दी हैं। अध्यापकों को अतिरिक्त कक्षाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सप्ताहांत पर रिवीजन क्लासेस और डाउट क्लीयरिंग सेशन्स भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि छात्रों को विषयों की गहराई से समझ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया में देरी बनी वजह
सीटें खाली रहने की वजह से एडमिशन की तारीख को 30 सितंबर से आगे बढ़ाकर 17 अक्टूबर तक कर दी गई है। वहीं, जिन विद्यार्थियों की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उनकी कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सत्र देर से होने के कारण अब छात्रों पर परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम को पूरा करने का दबाव बढ़ गया है। दिसंबर में होने वाले सेमेस्टर एग्जाम को देखते हुए शिक्षक लगातार क्लासेज ले रहे हैं और विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय में तैयारी के लिए अवसर दिए जा रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि 2 महीने की देरी ने न केवल अध्ययन की गति पर असर डाला है, बल्कि मानसिक दबाव भी बढ़ गया है। प्राचार्य डॉ यज्ञ देव सिंह ने कहा कि संस्थान यह सुनिश्चित करेगा की सत्र की देरी का असर विद्यार्थियों की सिलेबस पर न पड़े। सभी विभागों को विशेष कक्षाओं का शेड्यूल तैयार करने को कहा गया है ताकि दिसंबर में होने वाली परीक्षा से पहले हर विषय का रिविजन भी किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें