ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसाइटी और नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज के बाहर कार स्टंट पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार का 57,500 का चालान किया गया है। सोशल मीडिया पर कार का वीडियो वायरल हुआ था। ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर कार से खतरनाक तरीके से स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार कारों से सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ब्यूरो