कोरोना महामारी के इस दौर में किसी भी तरह के वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रहने की अहमियत सभी ने समझ ली है। हालांकि, इस दौरान एक बात की अनदेखी अक्सर लोग कर देते हैं, वह है चश्मे के लेंस पर आने वाले बैक्टीरिया और वायरस। इस संबंध में बात करते हुए 'जाइस विजन केयर इंडिया' के बिजनेस हेड रोहन पॉल ने कहा कि चश्मे पर आने वाले वायरस और बैक्टीरिया से बचना भी बहुत जरूरी है। जाइस का एंटीवायरस लेंस इसमें मददगार हो सकता है।
हवा में मौजूद बहुत से वायरस व बैक्टीरिया चश्मे पर चिपक जाते हैं, जो आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसे समझाते हुए जर्मन यूनिवर्सिटी ऑफ फर्टवेंजन के साथ वर्षों के शोध के बाद जाइस ने लेंस से वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने की अनूठी टेक्नोलॉजी इजाद की है।
जाइस ने इस लेंस की एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग में एंटीमाइक्रोबियल सिल्वर मिलाया है। यह पूरी तरह पारदर्शी होता है, जिससे लेंस की क्षमता और कार्यप्रणाली पर कोई प्रभाव डाले बिना ही यह उस पर आने वाले वायरस और बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। यह एंटीवायरस लेंस आंखों को कई तरह के संक्रमण से बचाने में सहायक होगा। धूल के कणों को चिपकने से रोकने और स्क्रैच प्रूफ जैसी और भी कई खूबियां इस लेंस में हैं।