फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार: ससुराल वाले मायके के दरवाजे पर छोड़ गए बेटी का शव, साथ ले गए उसका चार दिन का बेटा

Fri, 09 Jul 2021 09:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जारचा (ग्रेटर नोएडा)

सार

चार जुलाई को घर पर ही बहन के बेटा पैदा होने से फरवीन की हालत गंभीर हो गई। इस पर बुधवार को सास, जेठ व पति बीमार फरवीन को लेकर कलौंदा के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में ससुराल पक्ष के लोग महिला का शव मायके के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गए। महिला के परिजनों ने पति, सास और जेठ के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कलौंदा निवासी कंडीर ने बेटी फरवीन की शादी छह जून 2020 को बुलंदशहर निवासी सलमान के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

कंडीर ने बताया कि गर्भवती होने के बाद से फरवीन बीमार रहने लगी। इलाज नहीं कराने पर उसकी हालत और खराब हो गई। सूचना पर 15 दिन पहले भाई अनवार ससुराल पहुंचा और खुद बहन का इलाज कराने के लिए कहा तो ससुरालियों ने मांग पूरी करने या तलाक देने की बात कहकर उसे लौटा दिया।
विज्ञापन


चार जुलाई को घर पर ही बहन के बेटा पैदा होने से फरवीन की हालत गंभीर हो गई। इस पर बुधवार को सास, जेठ व पति बीमार फरवीन को लेकर कलौंदा के लिए निकले, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों ने शव घर के दरवाजे छोड़ दिया और नवजात बच्चे को लेकर चले गए।

भाई अनवार ने सास, जेठ और पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लड़की पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें