फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलाख हत्याकांड: फिर टली गवाह शाइस्ता से जिरह, अब दो 2 अगस्त को होगी सुनवाई

Mon, 04 Jul 2022 10:40 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा।

सार

जिला न्यायालय में इकलाख हत्याकांड में गवाह शाइस्ता से जिरह सोमवार को फिर टल गई हैं। अब मामले में 2 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय में इकलाख हत्याकांड में गवाह शाइस्ता से जिरह सोमवार को फिर टल गई हैं। शाइस्ता न्यायालय नहीं पहुचीं। अब मामले में 2 अगस्त को सुनवाई होगी। शाइस्ता की गवाही के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं की दो दिन जिरह हुई थी और समय की कमी के चलते चार जुलाई सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होनी थी।

विज्ञापन


अधिवक्ता मोहित यादव ने बताया कि इकलाख हत्याकांड में उनकी बेटी शाइस्ता, पत्नी इकरामन व बेटा दानिश गवाह हैं। शाइस्ता की गवाही के बाद आरोपी पक्ष के अधिवक्ताओं में से रामशरण नागर व ब्रहमदत्त गौड़ की जिरह पूरी हो चुकी है लेकिन अधिवक्ता हरिराज सिंह सहित अन्य की तरफ से अभी जिरह नहीं हुई है। अब मामले में 2 अगस्त को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें