ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) में सर्विलांस कैमरे और मोनो कार्टन का उत्पादन होगा। इसके लिए प्राधिकरण ने दो कंपनियों को जमीन आवंटित की है। दोनों कंपनियां 803 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इनके जरिए 875 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि डीएमआईसी की आधुनिक एकीकृत टाउनशिप में सीपी प्लस कंपनी को 26,229 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी यहां 515 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस जमीन पर सर्विलांस कैमरों का उत्पादन होगा। इससे 500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
वहीं, जेके पेपर कंपनी को 51,659 वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया गया है। कंपनी यहां 288 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस इकाई में मोनो कार्टन का उत्पादन होगा। इससे 375 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो