फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज शाम से घरों में मिलने लगेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में सोमवार शाम से गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। रविवार शाम से गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित संयंत्र से नोएडा के लिए पाइपलाइन की आधी से अधिक क्षमता के साथ गंगाजल भेजना शुरू कर दिया गया है। आपूर्ति लगातार जारी रहने पर सोमवार दोपहर तक भूमिगत जलाशय (यूजीआर) भर जाएंगे। इसके बाद शाम से सेक्टरों और सोसाइटियों में गंगाजल मिश्रित पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। गंगाजल मिलने से पानी की किल्लत और घरों में पहुंच रहे पानी का खारापन भी कम होगा।
विज्ञापन


हरिद्वार में हर साल दशहरा से दिवाली तक गंग नहर की सफाई की जाती है। इस दौरान गंगाजल की आपूर्ति बंद रहती है। हरिद्वार से गाजियाबाद स्थित संयंत्र के जरिये नोएडा तक गंगाजल पहुंचता है। नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि रविवार शाम से जल निगम ने प्रताप विहार से आधी से अधिक क्षमता के साथ गंगाजल भेजना शुरू कर दिया है। भूमिगत जलाशय भरने के साथ ही आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। सोमवार शाम तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें