फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संयुक्त कृषि निदेशक ने गौतमबुद्धनगर में किया उर्वरक दुकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त कृषि निदेशक ने गौतमबुद्धनगर में किया उर्वरक दुकानों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ अशोक कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर के कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके उर्वरक, खाद, यूरिया के बारे में जानकारी की। छह बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। जेवर और दादरी ब्लॉक के किसानों से बात की। धान में जरूरत से अधिक उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। अधिक उर्वरक डालने से धान में नुकसान होता है। निदेशक अशोक कुमार यादव ने बताया कि धान की फसल में कई स्थानों पर जरूरत से दो गुना तक यूरिया का इस्तेमाल करने की जानकारी मिल रही है। किसी भी फसल के लिए वैज्ञानिकों ने जितने खाद के इस्तेमाल करने की सलाह दी है, उसके अधिक इस्तेमाल करने से फसल को नुकसान होता है। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर दादरी, जेवर समेत अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया। जो उर्वरक कम है उसके लिए जिला कृषि अधिकारी ने शासन को लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में खरीफ 2025 में लक्ष्य को पूरा किया जा चुका है। धान, मक्का, ज्वार, बाजरा एवं दलहनी व तिलहनी फसलें शामिल हैं। इस साल 11964 मीट्रिक टन यूरिया, 2465 मीट्रिक टन डीए, 986 मीट्रिक टन एन.पी. के. किसानों को बांटी जा चुकी है। वर्तमान में 1574 मीट्रिक टन यूरिया, 720 मीट्रिक टन डी.ए.वी व 380 मीट्रिक टन एनपी के बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें