फैकल्टी के लिए सोमवार से होंगे इंटरव्यू
नोएडा। सेक्टर- 24 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इस सत्र से 50 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इसके लिए फैकल्टी पूरी करने के लिए सोमवार और मंगलवार को इंटरव्यू होंगे। हालांकि बहुत से विषयों की फैकल्टी पहले से अस्पताल के पास है।
अस्पताल में एकेडमिक जोन बना दिया गया है। एमबीबीएस की 50 सीटों के लिए अलग-अलग विषयों की करीब 59 फैकल्टी की जरूरत है। जिन विषयों की फैकल्टी अस्पताल के पास नहीं है, उसको संविदा पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ताकि नीट के बाद छात्रों के दाखिले होने के बाद कक्षाएं शुरू की जा सके। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की डीन डॉ. हरनाम कौर ने बताया कि 5 और 6 मई को इंटरव्यू रखे गए हैं। इसके जरिए फैकल्टी रखी जाएगी। मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी पूरी है। इसी माह भारतीय चिकित्सा परिषद की टीम भी दौरे पर आएगी। ब्यूरो