नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज द्वारा क्लीनिकल साइकोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य पर तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय सम्मेलन छह से आठ नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, डॉ. जमुना राजेश्वरन, डॉ. डब्ल्यू सेल्वामूर्ती ने किया। डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि विश्वभर में मानसिक रोगों की बढ़ती चुनौती से निपटने में क्लीनिकल साइकोलॉजी छात्रों की भूमिका अहम है। डॉ. जमुना राजेश्वरन ने विविधता और समावेश को प्रभावी नैदानिक अभ्यास का आधार बताया। डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर एमिटी जर्नल ऑफ मेंटल हेल्थ एंड क्लीनिकल साइकोलॉजी का विमोचन किया गया।