फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में आज से शुरू होगा राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले की सभी राशन की दुकानों पर शनिवार से राशन का वितरण शुरू होगा। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत नवंबर का राशन दिया जाएगा। वहीं उचित दरों पर ई-पॉश मशीनों से वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह 8 से दोपहर 12 और फिर दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वितरण किया जाएगा। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारक किसी भी जिले या राज्य से राशन ले सकते है, लेकिन केवल इसक बार ही उनका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सत्यापन करेगी। राशन का वितरण 25 नवंबर तक किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें