फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवर अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-

-सेक्टर-37 गोदावरी और सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट के नवीनीकरण में लापरवाही पर कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने सोमवार को सेक्टर-37 के गोदावरी मार्केट के नवीनीकरण कार्य एवं सेक्टर-29 ब्रह्मपुत्र मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदावरी मार्केट के नवीनीकरण के कार्य की धीमी प्रगति पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। संबंधित अवर अभियंता का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा गोदावरी मार्केट के सेटबैक की बाउंड्री वॉल पर प्लास्टर के बाद पेंट कराने को कहा। वहीं, ब्रह्मपुत्र मार्केट के पीछे निर्मित टॉयलेट के सामने जल खंड-2 द्वारा सीवर लाइन डाली गई है। जल खंड-2 को सीवर लाइन डाले जाने हेतु खोदी गई ट्रेंच को बंद कर स्थल समतल करने के निर्देश दिए। सीईओ ने ब्रह्मपुत्र मार्केट में अक्रियाशील बॉयोगैस प्लांट को बंद कर फ्लोरिंग करने के निर्देश दिए गए। ब्रह्मपुत्र मार्केट के पीछे नाले के ऊपर बैठे वेंडर्स एवं ग्राहकों के आने-जाने हेतु कुछ स्थानों पर सीढि़यां बनाए जाने एवं नाले के साथ बनी दीवार के साथ आने वाले ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के डीजीएम (सिविल) विजय रावल एवं संबंधित वर्क सर्किल-2 एवं विद्युत यांत्रिकी-3 के वरिष्ठ प्रबन्धक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें