फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आम्रपाली गोल्फ होम्स बाजार के दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-नौ महीने से मल्टीप्वाइंट कनेक्शन न मिलने से परेशान होकर उठाया कदम
विज्ञापन

-दो तक बिना नोटिस बिजली काटने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स बाजार के दुकानदारों ने एनपीसीएल कार्यालय सोमवार को प्रदर्शन किया। आरोप है कि एनपीसीएल ने दो दिन तक बिना बताए बिजली काट दी थी, जिससे दुकानदारों का अधिक नुकसान हुआ। आरोप है कि मल्टीपॉइंट कनेक्शन भी नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि टेकजोन चार स्थित एनपीसीएल के अधिकारियों से मुलाकात की गई है। पीड़ित दुकानदारों का पक्ष रखा। चेतावनी दी गई है कि यदि बिना पूर्व सूचना के बिजली काटी गई तो अगली बार उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, बिजली कटौती से दुकानदारों को होने वाले नुकसान की भरपाई भी एनपीसीएल को करनी होगी। दुकानदार संगठन का नेतृत्व कर रहे चंदन राज ने बताया कि पिछले गुरुवार को एनपीसीएल की ओर से बिना बताए बिजली को काट दिया गया था, जो कि दो दिनों तक नहीं आई थी। इस दौरान दुकानदारों की दुकानों में दूध व अन्य खाने-पीने का सामान खराब हो गया, जिससे सभी दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि दुकानदारों ने मल्टी-पॉइंट कनेक्शन के लिए नवंबर 2024 में ही आवेदन किया था, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें