-अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए नोएडा प्राधिकरण व सेतु निगम
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने हाल ही में बनकर तैयार हुए भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे काम बृहस्पतिवार से काम शुरू कराने का दावा किया है। मंगलवार को अमर उजाला में मामले में खबर प्रकाशित होने के साथ प्राधिकरण व निर्माण एजेंसी सेतु निगम को ज़िम्मेदारी याद आ गई है। दोनों विभागों की शाम को बैठक हुई और अगले दिन से काम शुरू करने का निर्णय लिया गया। काम की शुरुआत बीच के सेंट्रल वर्ज व कर्व स्टोन से होगी। इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू होगा।
एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क सेक्टर-40,अगाहपुर 41, 48, 49 बरौला, भंगेल, सलारपुर की आवागमन की प्रमुख सड़क है। इसके साथ ही 7 एक्स सेक्टरों के निवासी भी इस सड़क से एलिवेटेड रोड के नीचे से होकर सेक्टर-44,18 की तरफ जाते हैं। मौजूदा समय में अभी एलिवेटेड रोड खुला नहीं है। ऐसे में प्रमुख तौर पर नीचे से वाहनों का आवागमन है। लेकिन नीचे गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क सेनिकल पाना लोगों के लिए आसान नहीं है। नोएडा प्राधिकरण के जीएम सिविल एके अरोड़ा ने बताया कि बुधवार से सेतु निगम को एलिवेटेड रोड के नीचे काम शुरू करने के लिए कहा गया है। पहले कर्व स्टोन, सेंट्रल वर्ज बनाने का काम होगा। इसके बाद डिज़ाइन के मुताबिक़ सड़क बनायी जाएगी। इसके लिए 4 महीने का समय तय किया गया है।
....