फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट में गिरा प्लास्टर,बाल बाल बचे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी दो स्थित फोर्थ एवेन्यू सोसाइटी में सी टावर के फ्लैट में प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के टावर में सीलिंग का हिस्सा मंगलवार को अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए ) की ओर से कोई भी मेंटेनेंस काम शिकायत करने के बाद भी नहीं किया जा रहा है। कई बार एओए के पदाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया गया,लेकिन वह हर बार समस्या के को गंभीरता से नहीं लेते हैं। निवासियों ने सोसाइटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की मांग की है उनका कहना है कि जब तक स्ट्रक्चर ऑडिट नहीं होता। तब तक एओए की सच्चाई सामने नहीं आएगी। एओए की ओर से केवल पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहीं भी कोई भी मेंटेनेंस का कार्य नहीं कराया जा रहा हैं। सोसाइटी में दिन प्रतिदिन हालात खराब होते चले जा रहे है। ग्युरां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें