फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दारोगा ने विवादित भूमि की दीवार को गिराया, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में विवादित भूमि पर बनी दीवार को शुक्रवार की दोपहर तीन बजे दारोगा गजानंद ने गाली-गलौज करते हुए गिरा दिया। इस दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी प्रभावती ने एसपी डॉ. इलामारन जी को लिखित शिकायत के साथ ही वायरल वीडियो क्लिप भी सौंपी है। पीड़िता ने आरोपी दारोगा गजानंद को तत्काल बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि दारोगा विपक्षियों के प्रभाव में आकर कार्य कर रहे हैं और गालियां देते हुए फर्जी मुकदमों में फंसाने का धमकी दे रहें हैं। प्रभावती का आरोप है कि बिना किसी विधिक आदेश के दीवाल गिराई गई, साथ ही महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने जांच हेतु अपने मातहतों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें