स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव में बृहस्पतिवार को दिन में 2.00 बजे जमीन बंटवारे के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए । एक पक्ष के हमले में तीन लोगों को चोट लगी है। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। इस संबंध में घायल पक्ष के बाबूलाल की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मालव गांव में बाबूलाल पुत्र स्वर्गीय सेतु और सवरू के बीच जमीन का विवाद है। विवाद के चलते गुरुवार को दिन में 2:00 बजे सवंरू और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नीरज, जीतू के साथ तीन अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी डंडा से हमला कर दिया। घटना में बाबूलाल उनके भाई मधुबन और मां को गंभीर चोट लगी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस बारे में कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांचक जा रही है।