फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से सरकार चलाने की जिद से दिल्ली में सांविधानिक संकट गहराया: बिधूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री के जेल से सरकार चलाने की जिद के कारण राजधानी में सांविधानिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री की सिफारिश के अभाव में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित हो गए हैं। इसके अलावा एमसीडी के दो लाख बच्चों को किताबें न मिलने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी स्थिति की गंभीरता को उजागर कर रही है। उन्होंने उपराज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे स्थिति की नजाकत को देखते हुए केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन

बिधूड़ी ने कहा कि एमसीडी के स्कूलों में दो लाख बच्चों को किताबें नहीं मिलने पर जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई थी। इसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि यह दिल्ली सरकार और एमसीडी की असफलता है। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल केवल सत्ता में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे। वे राष्ट्रीय हितों की जगह निजी हित देख रहे हैं। कोर्ट ने शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज के बारे में भी कहा है कि वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 35 दिनों से कैबिनेट बैठक नहीं हुई है। गर्मी चरम पर है, लेकिन दिल्ली में बिजली-पानी का समर प्लान नहीं बना। पिछले साल डूबने के बावजूद मानसून के दौरान दिल्ली को बचाने के लिए कोई बैठक नहीं हो रही। पूरा प्रशासन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें