फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3060 फाइलें मुख्यमंत्री व मंत्रियों के पास लंबित : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने लगाया दिल्ली के विकास व प्रशासनिक कार्य ठप करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास एवं प्रशासन से जुड़ी 3060 से अधिक फाइलें मुख्यमंत्री व मंत्रियों के पास लंबित हैं। इस कारण दिल्ली में विकास व प्रशासनिक कार्य ठप हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार आप के प्रचार पर पूरा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये कदम पूरी तरह जनविरोधी है और जनता के साथ विश्वासघात है। केजरीवाल सरकार की प्रकृति असंवेदनशील भी है। दिल्ली सरकार ने गरीबों की संजीवनी आयुष्मान भारत योजना लागू करने की फाइल लटका रखी है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक परिषद एवं महिला आयोग पुनर्गठन की फाइल भी दबाए हुए है। सरकार ने लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त की शक्तियां बढ़ाने की फाइल दो साल व दिल्ली जल नीति से जुड़ी फाइल सात साल से अटका रखी है। इसके अलावा दिल्ली बाढ़ नियंत्रण बोर्ड के पुनर्गठन की भी फाइल लटका रखी है। गांवों में विकास फंड लगाने की फाइल वर्ष 2018 व अनधिकृत कालोनियों के विकास से जुड़ी फाइल भी दो वर्ष से अधिक से मंत्रियों के पास धूल फांक रही है। यमुना सफाई के लिए एसटीपी निर्माण की फाइलें भी स्वीकृत नहीं जा रहीं। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों के कल्याण एवं शिक्षा सुधार और इलेक्ट्रिसिटी रिफार्म्स से लेकर खेलकूद, व्यापार एवं विरासत संरक्षण से जुड़ी फाइलों पर भी काम नहीं हुआ है। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के सचिव हरीश खुराना व मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें