ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के यूजी मैनेजमेंट विभाग की ओर से इनोएक्सपिरिंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने भावी उद्यमियों, डिजिटल क्रिएटर्स और विचारशील नेताओं को एक मंच पर लाकर विचारों का आदान-प्रदान करने और छात्रों को प्रेरित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में मानसिकता, मार्केटिंग और कौशल विकास का भविष्य पर चर्चा की गई। जिसमें गौरव द्विवेदी ने ग्रोथ माइंडसेट, एआई को अपनाने और निरंतर कौशल विकास के महत्व पर विचार साझा किए। वहीं बदलाव के निर्माता डिजिटल युग में प्रभाव, प्रभावशीलता और आय का निर्माण और
नई पीढ़ी के इनोवेटर्स सत्र का भी आयोजन किया गया। लॉयड बिजनेस स्कूल के डीन प्रो. डॉ. रिपुदमन गौर ने कहा कि नवाचार एक सोच है जो कल के नेताओं को आकार देती है। इस मौके पर यूजी मैनेजमेंट विभाग की प्रमुख डॉ. शिल्पी सरना आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो