वित्तीय साक्षरता, बजट और निवेश की दी जानकारी
ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से युवा नागरिकों के लिए वित्तीय शिक्षा,कोना कोना शिक्षा प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट और कोटक सिक्योरिटीज के सहयोग से आयोजित किया गया। डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि आज के समय में वित्तीय साक्षरता बचत, बजट निर्माण और निवेश जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर चंद्रेश गुप्ता, डॉ. अंजू बाला और डॉ. सुनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के बच्चों के लिए लाइव इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन किया। असिस्टेंट प्रो. डॉ. अशोक कुमार पटेल ने मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक बीमारियों के लक्षण और पहचान के तरीके बताए। इस मौके पर डायट प्राचार्य राज सिंह यादव और प्रवक्ता वेद प्रकाश मौर्य ने मानसिक बीमारियों की पहचान, कारण एवं उपचार की जानकारी दी। इस मौके पर संदीप कुमार भोला कुमार, दीक्षा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
डॉक्यूमेंट्री में दिखा प्रदूषण बनाम आस्था
नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के बैचलर्स ऑफ डिजाइन के छात्र चिरंतर सरकार ने डॉक्यूमेंट्री फिल्थ एंड फेथ द गंगा इन कानपुर प्रस्तुत की। इसका निर्देशन उन्होंने अपने कॉलेज के सहायक प्रोफेसर अर्जुन तिलवालिया के मार्गदर्शन में किया। इस डॉक्यूमेंट्री में नमामी गंगे मिशन, स्थानीय एनजीओ और जनसहभागिता से जुड़ी कोशिशों को भी दर्शाया गया है।
ईएसजी पर साझा किए विचार
नोएडा (संवाद)। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान में विकसित भारत मे ईएसजी एवं व्यावसायिक जगत में सततता पर पैनल चर्चा हुई। नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन और विजयंत फाउंडेशन के सहयोग से आयेाजित कार्यक्रम में शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़े 12 विशेषज्ञों ने सतत विकास लक्ष्यों, नियामक मानकों, ईएसजी अनुपालन और शोध की भूमिका पर विचार साझा किए। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. विकास त्रिपाठी, डॉ. योगेंद्र सिंह, हंसराज चुघ, विवेक प्रकाश, दीपन्विता चक्रवर्ती, समीम गंभीर सहित अन्य ने अपने विचार पेश किए।