फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा के तहत जनकल्याणकारी नीतियों की दी जा रही है जानकारी : नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से निरंतर जागरूक करने के लिए गत 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान जिले में चलाया हुआ है।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की विभागीय भजन पार्टी व सूचीबद्ध ड्रामा पार्टी आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से निरंतर जागरूक करते हुए अपडेट कर रहा है ताकि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान आगामी दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले में विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टियों और सूचीबद्ध ड्रामा पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष प्रचार अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का एक शेड्यूल तैयार किया गया है। इस शेड्यूल के तहत विभाग के कलाकार जिले में शहरों के वार्डों, सेक्टरों और गांव-गांव ग्रामीण क्षेत्र में जाकर आमजन को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें