फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 95 फीसदी आवंटित भूखंडों पर नहीं शुरू हुए उद्योग, यीडा 14 महीने में सभी पार्कों को करेगा क्रियाशील

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच औद्योगिक पार्कों में करीब एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, सभी नोडल अधिकारी हर 15 दिन में प्रगति देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के औद्योगिक पार्कों में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया अब तेज होने जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने तय किया है कि अगले 14 महीनों में सभी औद्योगिक पार्कों को क्रियाशील बनाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने एक औद्योगिक पार्क-एक नोडल अधिकारी का नया फॉर्मूला लागू किया है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 95 फीसदी भूखंडों पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जबकि इनका आवंटन उद्योग और रोजगार सृजन के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो आवंटी निर्माण कार्य शुरू नहीं करेंगे, उनके भूखंडों का आवंटन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सीईओ ने टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसलिए 31 दिसंबर 2026 तक सभी लीज डीड वाले भूखंडों पर निर्माण पूरा कर उद्योग शुरू कराना होगा।
विज्ञापन

सीईओ ने निर्देश दिया कि सभी नोडल अधिकारी हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट में निर्माण की स्थिति, कब्जा, नक्शा स्वीकृति और आवंटियों की समस्याओं का विवरण शामिल होगा।

कहां कौन बनाया गया नोडल अधिकारी
एमएसएमई पार्क - अजय कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर

मेडिकल डिवाइस पार्क - कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी
हैंडीक्राफ्ट पार्क - शिव अवतार सिंह, विशेष कार्याधिकारी
अपैरल पार्क - शैलेंद्र कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी

टॉय पार्क - अभिषेक साही, उप जिलाधिकारी

औद्योगिक पार्क: फैक्ट फाइल

हैंडीक्राफ्ट पार्क
क्षेत्रफल - 123 एकड़
आवंटन - 171
लीज डीड - 75
नक्शा स्वीकृत - 8
निर्माण शुरू - 3



मेडिकल डिवाइस पार्क

क्षेत्रफल - 350 एकड़
आवंटन - 88

लीज डीड - 48

नक्शा स्वीकृत - 10

निर्माण शुरू - 7


एमएसएमई पार्क

क्षेत्रफल - 288 एकड़
आवंटन - 503

लीज डीड - 227

नक्शा स्वीकृत - 33

निर्माण शुरू - 12

-
अपैरल पार्क

क्षेत्रफल - 175 एकड़
आवंटन - 147

लीज डीड - 97

नक्शा स्वीकृत - 29

निर्माण शुरू - 13


टॉय पार्क

क्षेत्रफल - 100 एकड़
आवंटन - 140

लीज डीड - 84

नक्शा स्वीकृत - 10

निर्माण शुरू - 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें