फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी गोल चक्कर के पास सोमवार को दो पक्षों में हुई थी मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन

गोली लगने से घायल हुए युवक इलाज जारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख तिगरी गोल चक्कर के पास दो पक्षों की मारपीट में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले पक्ष के दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इसी घटना में गोली लगने से घायल एक युवक का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोमवार की रात तिगरी गोल चक्कर के पास लव कुमार व सचिन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगडा बाद में मारपीट तक पहुंच गया। आरोपी सचिन ने साथियों के साथ मिलकर लव कुमार के साथ मारपीट कर दी। तभी लव कुमार का साथी गौरव बीच-बचाव करने आ गया। आरोपी सचिन ने गौरव पर गोली चला दी। जो उसके पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी सचिन और उसके दोस्त मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान लव कुमार की मौत हो गई, जबकि गौरव का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक लव कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर सचिन व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना स्थल से आरोपियों के तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें