फोटो 11: सोनीपत के गन्नौर बार परिसर में खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर का स्वागत करते भा
गन्नौर। रेलवे रोड पर मंगलवार को खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने गन्नौर बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी भी रहे।
राज्य मंत्री ने कहा कि 11 साल में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होकर 11वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की नई दरों को लागू कर आम लोगों के साथ व्यापारियों और उद्योगपतियों को बड़ा लाभ देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में नए बदलाव देखने के लिए मिलेंगे। नागर ने कहा कि कोरोना काल जैसे संकट के समय भी देश की आर्थिक स्थिति स्थिर रही। विपक्षी दल केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। देवेंद्र कौशिक ने भी बार एसोसिएशन की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान गौरव त्यागी ने मंत्री से डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने के साथ बार परिसर में वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा और पार्किंग में शेड लगवाने की मांग रखी। इस पर राज्य मंत्री ने बार एसोसिएशन में 7 लाख रुपये व भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस दौरान तहसीलदार ललिता दलाल, निशांत छौक्कर, बार एसोसिएशन के उपप्रधान विशाल चौहान, सचिव विवेक त्यागी, सहसचिव रणसिंह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष नवीन रंगा, जयभगवान त्यागी, मुकेश कौशिक, सुशील त्यागी, विवेक गौड़, रविंद्र शर्मा, सुरेश अत्री मौजूद रहे।